सर्प द्वंद- Anupam Sinha is back in form
भारतीय कॉमिक्स जगत में शायद अनुपम सिन्हा से बड़ा कोई नाम आज की तारीख में नहीं होगा। केवल आज ही क्यों अगर भारतीय कॉमिक्स का पूरा इतिहास देखा जाए और financial aspects पर एक तुलनात्मक समीक्षा की जाए तो अनुपम सिन्हा is way above all the others. अब कई लोग यह भी कहेंगे कि उन्होंने केवल विदेशी कॉमिक्स की नकल उतारी है, लेकिन यह तथ्य है कि नकल के लिए भी अकल की आवश्यकता होती है। चलिए इन विवादास्पद बातों को दूर करते हुए focus करते हैं अनुपम सर के काम पर। राज कॉमिक्स की सर्वाधिक सफल कॉमिक्स नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव की कॉमिक्स रही है। अगर देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि राज कॉमिक्स के जो दो सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है वह नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव ही है। और इन दो आधार स्तंभों को सर्वाधिक मजबूती देने वाले लेखक एवं चित्रकार का नाम अनुपम सिन्हा है। इसलिए जब राज कॉमिक्स के दो टुकड़े हुए तो अधिकतर फैंस ने यह आशंका व्यक्त करें की जिस धड़े के साथ अनुपम सर काम करेंगे वही सफलता प्राप्त करेगा। हालांकि अभी तक आई कॉमिक्स की तुलना अगर करें तो संजय गुप्ता जी ने इन सभी कयासों को गलत साबित कि...