Posts

Showing posts with the label Horror comics

Prince Comics... भूत प्रेत कथाओं का नया युवराज

Image
भारतीय कॉमिक्स जगत के नवजात शिशुओं को चलने के लिए प्रोत्साहित करने और अच्छी कहानियों का लुत्फ उठाने की मुहिम मुझे एक बार फिर ले गयी फेनिल कॉमिक्स की website पर। यहां मेरी नज़र पड़ी प्रिंस कॉमिक्स नामक पब्लिकेशन पर और बस आर्डर कर दिया गया। किसी भी नई कॉमिक्स कंपनी का product order करते time एक भय रहता है कि कही पैसे न डूब जाए। वैष्णवी चित्रकथा के case में अपनी जेब और अपना दिमाग भुनवाने के बाद बहुत हिम्मत करके ये आर्डर किये थे। इनके इंतेज़ार में मन थोड़ा आशंकित तो था और यह भय तब और बढ़ गया जब पहले सेट की दो बेहद पतली कॉमिक्स parcel से निकल कर बाहर आई।  90 रुपये में मात्र 14-16 पन्ने की कॉमिक्स देख कर लगा कि गुरु फिर ठगे गए। खैर अब जो हुआ सो हुआ कि philosophy को अपनाते हुए रात को कॉमिक्स लेकर बैठा गया और पढ़ने के बाद आपसे अपनी समीक्षा एक एक कर के साझा कर रहा हूँ।  1. जिन्न वरिष्ठ लेखक अंसार अख्तर की कलम से निकली यह horror science fiction genre की कॉमिक्स है। कहानी बेहद तेज़ चलती हैं और खत्म भी हो जाती हैं। कहानी का premise अच्छा है लेकिन कहानी में character development सही स...

रक्त प्यासी...जो कॉमिक्स प्रेमी की प्यास नहीं बुझा पाई

Image
बचपन मे पहली कॉमिक्स पढ़ी थी नागराज और वो कॉमिक्स माँ ने किराये के नए घर मे लाके दी थी ताकि मेरा और बड़े भाई का मन नई जगह लगे। बस वही से कीड़ा लग गया कॉमिक्स का जो आज 30 साल बाद भी दिमाग के किसी हिस्से में कुलबुलाता रहता है।  बस इसी कीड़े ने हमे fenilcomics.com पर विचरण करते वक़्त एक बार फिर काट लिया और हमने आर्डर कर दी वैष्णवी चित्रकथा नाम की नई कॉमिक्स कंपनी की पहली कॉमिक्स 'रक्त प्यासी'. 60 रुपये में 14 पेज की इस कॉमिक्स का हाथ मे लेकर मैं आज भी यही सोचता हूँ कि शायद उस कीड़े को थोड़ा सा मारना मेरी जेब और मेरे विवेक के लिए हितकर रहेगा। क्योंकि यह कॉमिक्स पढ़ने के बाद मैं खुद को ठगा हुआ ही महसूस करता हूँ।  कॉमिक्स की कहानी लिखी है सुभाष कुमार जी ने और परिकल्पना है कंपनी के संस्थापक नरेंद्र गोस्वामी जी की। कहानी बेहद साधारण है और कही पर भी कोई interest नही create करती है। climax काफी rushed है और पढ़ने के बाद आप बेहद बोर महसूस करेंगे।  चित्रांकन नीशू चौहान और सुभाष कुमार जी का है जोकि तुलसी कॉमिक्स के प्रथम सेट की कॉमिक्स 'भूत' और 'ड्रैकुला की तबाही' के स्तर...