Posts

Showing posts with the label Swapnil Comics

खून की प्यासी दौलत....A hopeful start to an interesting character.

Image
स्वप्निल कॉमिक्स एक नवीन कॉमिक्स प्रकाशन है जिन की पहली कॉमिक्स चुल्लू और खड़ूस अंकल मुझे पसंद आई थी। इसलिए उनकी दूसरी कॉमिक्स से मुझे ठीक-ठाक उम्मीद थी। हालांकि एक कॉमेडी कहानी लिखने और एक सुपर हीरो की कहानी लिखने में खासा फर्क होता है, लेकिन ना जाने क्यों मुझे यह उम्मीद थी कि या कॉमिक्स अच्छी बनेगी और पढ़ने योग्य होगी।  अब क्या यह कॉमिक्स मेरी उम्मीदों की कसौटी पर खरी उतरी या फिर मुझे अपने ₹120 बर्बाद होते लगे यह जानने के लिए आइए करते हैं स्वप्निल कॉमिक्स की प्रस्तुति खून की प्यासी दौलत का dissection। Story idea/Inking/Editing- Swapnil Singh Writer - Arvind Kumar Yadav Art - Amrit Pasang Lama 1. कथानक कॉमिक्स की कहानी कलयुग में फैले हुए और तेजी से बढ़ते हुए पाप की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है। इस कॉमिक्स में पाप के जिस रुप को दर्शाया गया है वह है लालच और इस लालच की जड़ में है सोना उर्फ माया।  कहानी काफी रहस्यमई तरीके से शुरू होती है और करीब आधी कॉमिक्स के पश्चात main villain को उसके वास्तविक रूप में दिखाया जाता है। इसके बाद कॉमिक्स में लगातार action चलता है और हमारा ...

चुल्लू के कारनामे... याद दिला गए बिल्लू पिंकी के जमाने

Image
राज कॉमिक्स और डायमंड कॉमिक्स। ये वो दो नाम है जो कई दशकों से भारतीय कॉमिक्स जगत के दो ध्रुव बने हुए है। देखा जाए तो इन दोनों ने भारतीय कॉमिक्स की दुनिया को जीवित रखा है। और इन्ही के दिये भरोसे के बदौलत नए नए कॉमिक्स प्रकाशक इस व्यापार में उतरने की हिम्मत करते है। एक comic nerd के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी बनती है कि मैं इन सभी नए प्रकाशको की कॉमिक्स को खरीद के इनका रसपान करू ताकि अच्छे लेखकों एवं चित्रकारों के कार्य को प्रोत्साहन मिले। इसी क्रम में fenil comics की website से हमने स्वप्निल कॉमिक्स के प्रथम अंक को आर्डर किया। तो आइए इस कॉमिक्स को कसते है कसौटी पर और करते है स्वप्निल कॉमिक्स के debut का dissection। कॉमिक्स का दाम 120 रुपये है और इसमें 32 पृष्ठ है। कॉमिक्स पूरी तरह glossy pages में है और कॉमिक्स का overall feel अच्छा है। कॉमिक्स के पीछे आगामी प्रस्तावित कॉमिक्स के विज्ञापन दिए हैं जो promising लगते है। खैर भविष्य के गर्त में क्या है ये कोई नही जानता इसलिए अब बात करते है सिर्फ इस कॉमिक्स की। कॉमिक्स डायमंड की बिल्लू पिंकी और राज के किड्स कॉमिक्स की तर...