Posts

Showing posts with the label SuperCommandoDhruva

This is a trap...I repeat this is a Trap.

Image
राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता इस तथ्य को भली भांति स्थापित कर रही है की राज कॉमिक्स के स्वर्णिम काल में संजय गुप्ता का बेहद अहम योगदान रहा था। युगारंभ इत्यादि को रिप्रिंट की श्रेणी में रखते हुए अगर सिर्फ नवीन कॉमिक्स की बात करे तो नाग प्रलय और आदि पर्व से संजय गुप्ता ने यह साबित किया की राज कॉमिक्स बाय संजय गुप्ता से हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉमिक्स प्राप्त होंगी।  इसी क्रम में RCSG लेकर आए है Trap जो की अनुपम सिन्हा जी द्वारा रचित किरदार और उसके संसार को एक नए पथ पर ले जाती दिखती है। मुझे यह कॉमिक्स comicsadda के माध्यम से प्राप्त हुई। आइए इस नई कॉमिक्स की समीक्षा करते है। 1. कथानक Trap कॉमिक्स को सुपर कमांडो ध्रुव की नही बल्कि चंडिका की कॉमिक्स कहना ठीक रहेगा। चंडिका हमेशा से ही ध्रुव यूनिवर्स का एक बेहद अहम किरदार रही है। हालाकि यह भी हास्य का विषय रहा है की तीव्र बुद्धि का मालिक ध्रुव आज तक यह तथ्य नही जान पाया की श्वेता ही चंडिका है। ट्रैप इसी तथ्य को लेकर आगे बढ़ती है की श्वेता को सदैव यह डर लगता है की कही उसका भाई उसकी दोहरी जिंदगी का सच न जान जाए। इसी थीम को एक्...