Posts

Showing posts with the label Fenil Sherdiwala

फौलाद CE... सच में फौलादी है ये

Image
फेनिल कॉमिक्स वैसे तो फेनिल कॉमिक्स कभी मेनस्ट्रीम कॉमिक्स पाठको के बीच कुछ खास स्थान नही बना पाई किन्तु फेनिल कॉमिक्स के संस्थापक अपने गज़ब सेंस ऑफ ह्यूमर से कॉमिक्स जगत में खासे लोकप्रिय है। इनके इसी हसमुख स्वभाव से मेरा सामना हुआ जब मैंने इनकी फौलाद वाली CE के दाम पर जोक मारा। शायद पवित्र गाय वाले भैया होते तो हमको ब्लॉक कर देते किन्तु फेनिल जी ने व्यंग को sportingly लेते हुए डैंकियापने का परिचय दिया। नतीजा यह रहा कि आत्मग्लानि से भर के हमने उसी रात CE आर्डर कर दी।  10 दिन के भीतर फौलाद की फौलादी बाउंड CE हमारे हाथों में थी और हमने उसे पढ़ा (झूठ बोल रहा हूं, हम पहले ही पीडीएफ पढ़ चुके थे). Anyways, हमने रिव्यु लिखने के लिए आज फिर से इसको पढ़ने का निर्णय लिया ताकि हम कर सके इसकी चीरफाड़ यानी dissection। फेनिल कॉमिक्स का CE वैसे तो 999 का है लेकिन इसकी क्वालिटी और साथ मिले 'उपहारों के खजाने' को देखते हुए यह बेहद justified प्राइस लगता है। कॉमिक्स बड़े साइज़ में मोटे ग्लॉसी पन्नो पर छापी गयी है। कुल मिला के यह CE एक प्रीमियम फील देता है।  इस CE में तीन कॉमिक्स है 1. फौलाद...