Posts

Showing posts with the label Comics India

अंगारा origins... इतना original भी नही लिखना था

Image
तुलसी कॉमिक्स एक अजूबा है। इस प्रकाशन के 3 सर्वाधिक लोकप्रिय किरदार है अंगारा जम्बू और तौसी। यह तीनों किरदार क्यों प्रसिद्ध है यह मुझे बचपन में कभी समझ नहीं आया। इनकी ज्यादा कॉमिक्स नहीं पढ़ी थी इसलिए कुछ हद तक दोष अपने सीमित exposure को भी दूंगा।  फिलहाल कई दशकों बाद लॉकडाउन के दौरान, इंटरनेट पर सर्फिंग करते वक्त मुझे कॉमिक्स इंडिया नाम की वेबसाइट का पता चला। देखने पर यह पता चला कि यह कंपनी तुलसी कॉमिक्स के रीप्रिंट्स बाजार में ला रही है। बचपन और जवानी के बीच में आर्थिक स्थिति में काफी अंतर आ गया था इसलिए हमने निर्णय लिया की क्यों ना तुलसी कॉमिक्स के संसार में विचरण किया जाए।  अब जम्बू के बारे में मेरे विचार तो आप पहले पढ़ ही चुके हैं। तो आज बात करते हैं Parshuram Sharma जी के द्वारा रचित, कॉमिक्स पाठकों की नजर में एक अत्यंत महान किरदार अंगारा की। आज की समीक्षा अंगारा के प्रथम 3 कॉमिक्स के आधार पर कर रहा हूं जिनके शीर्षक हैं 1. अंगारा 2. अंगारा की जंग 3. अंगारा का आतंक तो चलिए करते हैं इस तथाकथित महानायक का dissection. 1. कथानक कॉमिक्स की दुनिया में सुपर हीरो हो ...

जला हुआ जम्बू...दिमाग में भूकंप ला सकता है।

Image
जम्बू भारतीय कॉमिक्स इतिहास का एक बेहद चहेता एवं यादगार सुपर हीरो किरदार है। तुलसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित इस एंड्राइड सुपर हीरो ने अंगारा और तौसी के साथ मिलकर तुलसी कॉमिक्स को एक वक्त भारत का शीर्ष कॉमिक्स प्रकाशक बना दिया था। लेकिन राज कॉमिक्स के उदय के साथ तुलसी का सूर्य अस्त होना प्रारंभ हो गया और तुलसी कॉमिक्स के यह अनमोल किरदार गुमनामी के अंधेरे में खो गए।  करीब तीन दशक के बाद comics India नामक एक नवीन प्रकाशक ने तुलसी कॉमिक्स को रीप्रिंट करके हमारे समक्ष प्रस्तुत करना प्रारंभ किया और कोरोना से त्रस्त जनता ने nostalgia से ग्रसित हो कर इन कॉमिक्स को हाथो हाथ लिया।  मैंने बचपन में जम्बू की कॉमिक्स के कुछ इश्तेहार देखे थे और पढ़ने के नाम पर केवल एक कॉमिक्स का अध्ययन किया था जिसका शीर्षक था जम्बू और शनिश्चर। वह कॉमिक्स उस वक्त मुझे काफी मनोरंजक लगी लेकिन उसका रिव्यू फिर कभी करूंगा। शायद यह उस कॉमिक्स का ही प्रभाव था कि मैंने कॉमिक्स इंडिया द्वारा प्रकाशित समस्त तुलसी कॉमिक्स खरीदने प्रारंभ कर दिए। अब जब मेरे पास एक अच्छा खासा कलेक्शन हो गया है तो मैंने इन कॉमिक्स...