खून के कटोरे...एक अच्छा, दो कुछ ज्यादा हो रहे।
राज कॉमिक्स ने अपने शुरुआती वर्षों में काफी सारी डरावनी कॉमिक्स निकाली थी जिनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध होने वाली कॉमिक्स थी एक कटोरा खून। उस जमाने में इस कॉमिक्स का कवर देखकर ही मां-बाप बच्चों के लिए यह कॉमिक्स खरीदने से मना कर देते थे। राज कॉमिक्स को इस कहानी पर अत्यधिक भरोसा था और इसीलिए इस कहानी को एक विशेषांक के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस विशेषांक के निकलने के तकरीबन दो दशक बाद राज कॉमिक्स ने एक कटोरा खून के ही कांसेप्ट पर दो कटोरा खून नाम से एक विशेषांक निकाला। हाल ही में मैंने इन दोनों विशेषांक को पढ़ने का निर्णय लिया और पढ़ने के उपरांत मैंने यह तय किया कि इन दोनों कॉमिक्स का अलग-अलग dissection करने की जगह, क्यों ना इनका एक comparative dissection किया जाए। तो पेशे खिदमत है राज कॉमिक्स के इन दो थ्रिल हॉरर सस्पेंस विशेषांक की चीर फाड़ का परिणाम। एक कटोरा खून दो कटोरा खून क्रेडिट्स लेखक - तरुन कुमार वाही चित्रांकन - धम्मी एवम विनोद लेखक - नितिन मिश्रा चित्रांकन - विनोद कुमा...