Posts

Showing posts with the label Super Commando Dhruv.

शो स्टॉपर ध्रुव ... A journey of emotions and suspense.

Image
शो स्टॉपर। वही तो है ध्रुव राज कॉमिक्स में। जो हर multistarrer कॉमिक्स में अपनी तीव्र बुद्धि से कहानी का पटाक्षेप करता है और दुनिया को खतरों से बचाता है। बुद्धि जिसके बल पर वह महामानव से लेकर हरु तक को परास्त कर लेता है। किंतु इस बुद्धिशाली मस्तिष्क में छुपा है एक दर्द भी। दर्द जिसे ध्रुव ने अपने कर्तव्यबोध के बोझ के नीचे गहराई में दबा रखा है। दर्द जिसे शायद कमिश्नर राजन, रजनी मेहरा और श्वेता के प्यार ने काफी हद तक भर भी दिया है। लेकिन उस दर्द के अवशेष ध्रुव के अवचेतन मस्तिष्क में आज भी बचे है। क्या होगा अगर कोई शक्ति ध्रुव के उसी दर्द को उसके विरुद्ध हथियार बना ले और वह भी इस तरह की ध्रुव को पता भी न चले कि कब वह हथियार उसके विरुद्ध चला और कब वह शिकार हो गया। ऐसी ही एक कहानी लिखी नितिन मिश्रा जी ने और उस कहानी को टाइटल दिया गया "शो स्टॉपर ध्रुव" . आज अपने 1400 कॉमिक्स के संग्रह की सफाई करते हुए मेरी नज़र इस कॉमिक्स पर पड़ी किन्तु मुझे कहानी काफी धुंधली सी याद आयी। वैसे भी करीब 4 साल पहले पड़ी थी इसलिए उम्र या यादाश्त को दोष देना सही नही लगा। खैर, revision हेतु हमने ...