अमावस 1 एंड 2...एक कहानी, 2 किताब
पांडा बंधुओं त नाम लेते हैं अपने आप ही राज कॉमिक्स की तरफ ध्यान चला जाता है। ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि इन दोनों ने अपना नाम राज कॉमिक्स के जरिए ही किया है। और शायद यही वजह है कि बहुत सारे पाठक अभी तक इस तथ्य से वंचित हैं की पांडा बंधुओं ने अपनी खुद की comics publishing company install करी है। और पांडा बंधुओं ने बेहद सरल तरीके से अपने इस प्रकाशन का नाम रखा है fiction comics। शायद यह नाम रखने के पीछे यह कारण है की, दोनों भाई कॉमिक्स के नाम से ही पाठकों को यह संदेश दे देना चाहते हैं कि इस कॉमिक्स की सभी कथाएं एवं किरदार काल्पनिक है। आज के समय को ध्यान में रखते हुए जहां तब कौन पाठक कॉमिक्स के किस aspect को लेकर outrage mode में चला जाए, प्रकाशन का यह नाम बेहद अच्छा प्रतीत होता है। फिक्शन कॉमिक्स की वेबसाइट को देखने के बाद, यह निर्णय लेना मुश्किल हो रहा था कि मैं कौन सी कॉमिक्स मंगाऊं। काफी सोच-विचार के बाद मैंने सुपर हीरो वाला box set मंगाने का decision लिया। उस बॉक्सेट की कॉमिक्स को देखने के बाद मुझे यह पता चला कि इनकी एक अमावस नाम की सीरीज भी है, जिसके प्रथम 2 भाग हॉरर कॉमिक्...