Diwali Dev... कोई तो डायमंड कॉमिक्स के ऑफिस पर ताला लगा दे😭
मेरी हमेशा से शिकायत की थी कि डायमंड कॉमिक्स ने कभी प्राण साहब के किरदारों के अतिरिक्त कुछ नया करने की कोशिश नहीं करी। अग्निपुत्र अभय शायद डायमंड कॉमिक्स की तरफ से किए गए आखरी प्रयोग थे, जोकि कहीं ना कहीं खराब पटकथा और उपेक्षा का शिकार हुए। डायमंड कॉमिक्स के पास चाचा चौधरी, बिल्लू और पिंकी के रूप में एक सदैव कमाई करने का पुख्ता जरिया मौजूद है, और इसलिए डायमंड कॉमिक्स ने कभी कुछ नया करने की मेहनत नहीं करी। इसीलिए with time डायमंड कॉमिक्स, परिपक्व होते कॉमिक्स पाठकों के लिए बोरिंग होती चली गई। मैंने भी डायमंड कॉमिक्स पढ़ना काफी लंबे समय पहले ही बंद कर दिया था। ऐसे में एक दिन डायमंड कॉमिक्स के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट देखी गई, जिसमें डायमंड कॉमिक्स की तरफ से इस बात का बड़े गर्व के साथ ऐलान किया गया था, कि 2 साल तक लगातार मेहनत करने के बाद 30 लोगों की एक टीम ने एक नई कॉमिक्स का सृजन किया है, बल्कि एक नए सुपर हीरो सरीखे किरदार का सृजन किया है जो कि, 2021 की दिवाली में भारतीय कॉमिक्स इतिहास में एक नया तूफान सा ला देगा। और उनकी इसी बात से उत्साहित होते हुए मैंने मंगवा ली डायमंड कॉमिक्स की ...