Posts

Showing posts with the label Chacha Chaudhary

चाचा चौधरी, बिल्लू, पिंकी...Trapped in time or lazy greed?

Image
अगर कॉमिक्स फैंस की बात की जाए तो शायद ही कोई ऐसा कॉमिक्स फैन होगा जिसने चाचा चौधरी का नाम ना सुना हो। कॉमिक्स फैन ही क्यों, देश में अगर कॉमिक्स ना पढ़ने वाले व्यक्ति से भी कभी बात की जाए तो बहुत प्रबल संभावना है कि वह चाचा चौधरी के नाम से परिचित होगा। कुछ ऐसी बात थी चाचा चौधरी, साबू, बिल्लू, पिंकी, रमन इत्यादि किरदार रचने वाले हमारे प्राण साहब में, जिसकी वजह से उनके यहां किरदार अमर हो गए और सदा के लिए भारतीय कॉमिक्स के एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में जाने जाने लगे, और शायद आने वाले कई दशकों तक यह नाम इसी तरह प्रसिद्ध रहेंगे।  इन किरदारों की लोकप्रियता के पीछे एक बहुत बड़ा कारण यह था की प्राण साहब के लिए की कहानियां बेहद सरल होती थी, कहानियों की लंबाई बेहद छोटी और कहानियों में एक innocence factor होता था जिसकी वजह से यह कहानी हर age group में पढ़ने योग्य होती थी।  आज प्राण साहब हमारे बीच में नहीं है लेकिन डायमंड कॉमिक्स प्रकाशन लगातार आज भी इन किरदारों की कॉमिक्स पब्लिश कर रहा है और मार्केट में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। किंतु क्या प्राण साहब के निधन के बाद डायमंड कॉमिक...

दाबू और बयोकपन के बौने... untouched tales of Diamond comics

Image
Diamond Comics कभी भी प्राण साहब द्वारा रचित किरदारों जैसे कि चाचा चौधरी, रमन, पिंकी, बिल्लू इत्यादि की छाया से बाहर निकलने में सफल नहीं हुई। पूरा प्रकाशन प्राण साहब के लीजेंडरी किरदारों पर इस कदर निर्भर हो गया कि कई अच्छे किरदार apathy का शिकार होकर कॉमिक्स की भीड़ में कहीं खो गए। इन्हीं में से एक किरदार था दाबू जो कि एक बेहद बहादुर एवं जासूसी दिमाग रखने वाला लड़का था। दाबू के पहली कॉमिक्स जो मैंने पढ़ी थी, उसका नाम था दाबू और रानी रुक्मणी। यह कॉमिक्स मुझे खासी पसंद आई थी, लेकिन बाजार में दाबू की कॉमिक बमुश्किल ही मिलती थी, जिसकी वजह से इक्का-दुक्का कॉमिक्स के अलावा मुझे कभी भी इस किरदार को पूरी तरह से पढ़ने और समझने का आनंद नहीं प्राप्त हो सका।  जो चंद कॉमिक से मुझे पढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनमें से एक कॉमिक्स जिसे मैंने आज पड़ा उसका शीर्षक है दाबू और बायोकपन के बौने। तो आइए करते हैं इस कॉमिक्स का रिव्यू।  डायमंड कॉमिक्स के जो सबसे खराब बात मुझे लगती थी कि उनकी कॉमिक्स में लेखक अथवा चित्रकार तक का नाम कई बार नहीं प्रकाशित होता था या अगर होता भी था तो शायद कॉ...