क्राइम फाइटर... when Inspector Vinay becomes Doga
मुझे कॉमिक्स पढ़ना पसंद है खास करके सुपर हीरो genre वाली कॉमिक्स। इसलिए अगर मैं कहीं पर भी कोई भी सुपर हीरो की कॉमिक्स देखता हूं तो उसे तुरंत खरीद लेता हूं। अपनी इसी आदत के चलते मैंने फेनिल कॉमिक्स से bulk में काफी सारी कॉमिक्स आर्डर करके मंगवाई। हालांकि फेनील कॉमिक्स मेरे लिए नई नहीं है, क्योंकि मैं पूर्व में भी फेनिल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित फौलाद कलेक्टर एडिशन और बजरंगी का थ्री इन वन डाइजेस्ट पढ़ चुका हूं। इन दोनों ही किरदारों और कहानियों को मैंने काफी पसंद किया। इसलिए मेरे मन में विचार आया कि क्यों न फेनिल कॉमिक्स यूनिवर्स के अन्य सभी किरदारों के कथानक कल लुत्फ उठाया जाए। बस यही सोचकर मैंने फेनिल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित वह सभी कॉमिक्स मंगा ली है जो अभी तक मेरे कलेक्शन में नहीं थे। फेनिल कॉमिक्स की एक बात मुझे खास पसंद नहीं आई और वह यह है की इनके सभी कॉमिक्स अलग-अलग आकार के होते हैं जिसकी वजह से एक ही प्रकाशक की सभी कॉमिक्स को एक pile में रखना थोड़ा difficult होता है। खैर कॉमिक्स तो आ गई, पर अब बड़ा निर्णय यह था की किस कॉमिक से शुरुआत की जाए। काफी उलटने पलटने के पश्च...